जवाली (कांगड़ा)। जिला कांगड़ा पेंशनर्स संघ जवाली इकाई की बैठक ज्वाला माता मंदिर लब के परिसर में अध्यक्ष सुखदेव शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मांग की गई कि जनवरी 2016 से संशोधित वेतनमान का भुगतान 2023 तक के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को किया जाए। इसके अतिरिक्त महंगाई भत्ते की किस्तों का ब्याज सहित भुगतान किया जाए। बैठक में पठानकोट से जोगिंद्रनगर तक ट्रेन को शीघ्र चलाने की भी मांग उठी। इस मौके पर रतन चंद धीमान, रघुवीर सिंह ललिया, सुरजीत कुमार, गुरदीप सिंह, लेखराज शास्त्री, मगर सिंह, कर्म सिंह, प्रकाश चंद, रमेश चंद और अमरीक सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद