फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई भत्ते और एरियर का अभी तक नहीं हुआ भुगतान : संघ

Wed, 21 Aug 2024 05:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। राजकीय अध्यापक संघ पंचरुखी ब्लॉक के पदाधिकारियों ने प्रदेश के कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर चिंता व्यक्त की है। संघ के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष छामछु सुब्बा, राज्य महासचिव एसएस चड्ढा, रणवीर सिंह, दुर्गा नंद ठाकुर, एसी केमटा, जिला कांगड़ा अध्यक्ष राकेश गौतम और अन्य ने आरोप लगाया है कि राज्य के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते और वेतनमान के एरियर का भुगतान अब तक नहीं मिला है।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने बताया कि कर्मचारियों को 16 प्रतिशत महंगाई भत्ता अब तक आधा भी नहीं मिला है। इसके अलावा, 2016 से देय नए वेतनमान का एरियर भी लंबित है। प्रदेश के कर्मचारी हर साल अपनी सैलरी से टैक्स देते हैं और आपदा की स्थिति में राहत कोष में भी योगदान करते हैं, लेकिन आज महंगाई के दौर में उनके साथ शोषण हो रहा है। सरकारी स्कूलों में शास्त्री, हिंदी भाषा अध्यापकों और शारीरिक अध्यापकों के कई पद वर्षों से खाली हैं, जिससे गरीब बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने सरकार से अपील की है कि इन समस्याओं को जल्द हल किया जाए ताकि प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था सुधार सके और पूरे देश में एक अग्रणी स्थिति में आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें