फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: भेड़ पालक पर जानलेवा हमला, बाजू एवं सिर में चोटें

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर (कांगड़ा)। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र धारकंडी के व्यक्ति सैनी राम (46) निवासी बोह पर ज्वाली क्षेत्र के भाली में तीन युवकों ने जानलेवा हमला कर घायल कर दिया है। इससे उसके बाजू, सिर में चोटें आई एवं टांग की हड्डी टूट गई। पुलिस ने शुक्रवार को नागरिक अस्पताल शाहपुर में उक्त व्यक्ति को उपचार के लिए लाया। जहां उसका मेडिकल करवाया गया। सैनी राम के अनुसार वह पुलिस चौकी कोटला के अंतर्गत भाली में भेड़-बकरियां चराने का काम करता है। 12 मार्च देर रात वह भाली में अपने घर के नजदीक माता के जगराते में जा रहा था तो तीन लोगों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। सैनी राम ने बताया कि हमलावरों ने बेहोश होने पर उन्हें पुल के नीचे फेंक दिया। सुबह होश आने पर उसने रिश्तेदारों को फोन किया एवं उन्होंने पुलिस चौकी कोटला को इसकी सूचना दी। मुंशी पुलिस चौकी कोटला अनूप धीमान ने बताया कि पुलिस ने 323, 506, 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद इन धाराओं में फेरबदल भी हो सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें