फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूखे कुएं से मिला शव, अभी तक नहीं हुई शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जसूर (कांगड़ा)। थाना क्षेत्र नूरपुर के व्यापारिक कस्बे जसूर में रविवार को एक सूखे कुएं में शव मिला है।
विज्ञापन

रविवार सुबह जब भारतीय स्टेट बैंक की शाखा जसूर के सामने वाली मार्केट के दुकानदारों ने अपनी दुकानें खोलीं तो सूखे कुएं से दुर्गंध आ रही थी। जब दुकानदारों ने कुएं में झांककर देखा तो एक शव दिखाई दिया। दुकानदारों ने इस बारे में नूरपुर पुलिस को सूचित किया। नूरपुर के डीएसपी सुरेंद्र शर्मा और थाना प्रभारी नूरपुर कल्याण सिंह मौके पर पहुंचे। कयास लगाए जा रहे है कि शव 7 से 8 दिन पुराना है। एनडीआरएफ की टीम ने कुएं से शव को बाहर निकाला। डीएसपी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि शव को बरामद कर लिया है। वहीं, एसएचओ नूरपुर कल्याण सिंह ने बताया कि शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हुई है। पोस्टमार्टम के लिए शव को टांडा भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें