जसूर (कांगड़ा)। थाना क्षेत्र नूरपुर के तहत पुलिस ने गरेली खड्ड से एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अमित कुमार (32) पुत्र गुलाब दत्त गांव जाच्छ के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि अमित का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है वह पिछले दो दिन से घर से लापता है। सोमवार सुबह करीब 10 बजे गरेली खड्ड में अमित का शव बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच में शव पर चोट या खून के निशान नहीं पाए गए हैं। थाना प्रभारी नूरपुर कल्याण सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।