फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: रामनगर से लापता युवक का जोगीबाड़ा रोड पर मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला मुख्यालय धर्मशाला के साथ लगते जोगीगबाड़ा रोड में एक युवक का क्षतविक्षत शव पुलिस ने बरामद किया। शव कुछ दिन पुराना था, जिसे कीड़े तक लग चुके थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एएसपी कांगड़ा हितेश लखनपाल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक अज्ञात शव जोगीबाड़ा रोड़ के पास पड़ा हुआ है।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और आगामी कार्रवाई शुरू की। शव की पहचान दीप नारायण (38) निवासी रामनगर धर्मशाला के रूप में हुई है। शव को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि यह शव चार से पांच दिन पुराना है। बताया जा रहा है कि युवक पिछले सात-आठ दिन से लापता था। युवक मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा था। मृतक पहले बीएसएफ में तैनात था। युवक अविवाहित था। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें