फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पेड़ से फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Sun, 21 Sep 2025 01:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
परागपुर/रक्कड़ (कांगड़ा)। स्थानीय पुलिस थाना के अंतर्गत ग्राम पंचायत बणी के वार्ड-4 में शनिवार को पेड़ के फंदे से लटका हुआ युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान पंकज कुमार (28) पुत्र रक्षपाल सिंह के रूप में हुई है। शव को शनिवार सुबह उसकी माता ने ही पहले देखा था और इसकी सूचना बेटी को दी थी। पुलिस को दिए बयान में संतोष कुमारी ने बताया कि उनका बेटा शुक्रवार पूर्वाह्न 11 बजे घर से गया था और रात तक वापस नहीं लौटा। शनिवार सुबह चार बजे भी उन्होंने बेटे की तलाश घर के आसपास की थी, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। सुबह 9:30 बजे उनके पति ने फोन पर कुछ सामान लेने के लिए सड़क पर बुलाया और जब वह सामान लेकर वापस घर आ रही थी तो पेड़ से लटका हुआ कुछ दिखा। जब पास जाकर देखा तो पंकज का शव पेड़ से एक पतली रस्सी से लटका हुआ था। इसके बाद उन्होंने घर में जाकर बेटी को इसकी सूचना दी। पंकज अभी अविवाहित था। घर में माता-पिता, बहन और दादी हैं। परिजनों ने मामले को लेकर कोई शक जाहिर नहीं किया है। एसएचओ पुलिस थाना रक्कड़ संदीप पटियाल ने बताया कि मामले में परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। मौत कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस को घटना स्थल पर कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें