फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: डीसी ने बगली स्कूल के विद्यार्थियों से किया संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अपना विद्यालय कार्यक्रम के तहत उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बगली का निरीक्षण किया। यह भ्रमण मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशों के अनुरूप किया गया। निरीक्षण के दौरान डीसी ने विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं का अवलोकन किया और विद्यार्थियों से संवाद कर उनके शैक्षणिक स्तर का आकलन किया। उन्होंने विद्यार्थियों से विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे और उन्हें नियमित अध्ययन, अनुशासन और एकाग्रता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। डीसी ने कहा कि विद्यार्थियों में अनुशासन स्थापित करने के लिए शारीरिक दंड की आवश्यकता नहीं होती, बल्कि संवाद, मार्गदर्शन और संवेदनशीलता से अधिक सकारात्मक परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। इस अवसर पर उपनिदेशक शिक्षा कांगड़ा कमलेश कुमारी और शिक्षा विभाग के नोडल अधिकारी सुधीर भाटिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें