फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: डीसी ने सुखार में किया विकास कार्यों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का तालाब (कांगड़ा)। ग्राम पंचायत सुखार का दौरा कर उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने विकास कार्याें का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को भी जाना। उन्होंने मोक्षधाम सुखार, बाबा की कुटिया का पार्क और नवनिर्मित तालाब का निरीक्षण किया। पंचायत प्रधान सोनिका देवी ने बताया कि डीसी ने पंचायत को 10 सोलर लाइट, एक लाख रुपये से स्टोन पिचिंग, डेढ़ लाख की पार्किंग और विकास में जनसहयोग के अंतर्गत कम्युनिटी हाल के लिए 20 लाख रुपये देने का आश्वासन दिया। लोगों के आग्रह पर सुखार पंचायत को गंगथ उपतहसील से निकाल कर नूरपुर तहसील के साथ जोड़ने के लिए भी उचित कदम उठाने की बात कही। डीसी ने बाबा की कुटिया पार्क में नीम का पौधा भी रोपित किया। इस दौरान एसपी नूरपुर अशोक रत्न और एसडीएम गुरसिमर सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें