खाेली पुल के पास खड़् में आए पानी के तेज बहाव से लाेगाें के घराें काे बना खतरा
कांगड़ा। उपमंडल में हो रही बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। सुकाड खड्ड खाेली के पास बने पुल के पास डंगा पानी के बहाव में बह गया। इस कारण साथ लगते मकान को भी खतरा उत्पन्न हो गया है। पीड़िताें ने पंचायत प्रधान और संबंधित विभाग से यहां जल्द नए डंगे का निर्माण करने की मांग की है। खाेली पंचायत के प्रधान केवल चौधरी ने बताया कि भारी बारिश की वजह से खड्ड के पास बना डंगा पानी की चपेट में आने से नष्ट हाे गया है। इससे कई लोगों के मकानों को भी खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने बताया कि भारी बारिश से लगभग 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है, जिसमें क्रेट वॉल भी शामिल है। अगर समय रहते यहां पर डंगा नहीं लगाया गया तो आने वाले में समय में काफी नुकसान हाे सकता है।