बरियाल (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सकरी में वार्षिक पारितोषिक समारोह का आयोजन शनिवार को किया गया। इसमें मुख्य अतिथि स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रमेश गुलेरिया शामिल हुए। समारोह में पहली से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने गिद्दा, भंगड़ा, हिमाचली नाटी, राजस्थानी नृत्य, कांगड़ी झमाकड़ा सहित अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। प्रधानाचार्य संजय बागी ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। इस अवसर पर स्कूल के मेधावी और विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। संवाद