फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के कारण घरों में रखे सिलेंडर बन रहे शोपीस : इंदुबाला

विज्ञापन
विज्ञापन
जवाली (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र जवाली के अंतर्गत महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष जवाली इंदुबाला की अध्यक्षता में रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में रोष रैली निकाली गई। महिला ब्लॉक अध्यक्ष इंदुबाला ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार महंगाई पर लगाम लगाने में नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि रसोई गैस के दामों में लगातार बढ़ोतरी करके जनता को महंगाई की चक्की में पीसने को मजबूर किया जा रहा है। घरों में रखे सिलिंडर शोपीस बन रहे हैं जिनको भरवाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि गृहिणियां घरों में चूल्हे जलाने को मजबूर हो गई हैं। विदेशों से काला धन लाने की बात करने वाली मोदी सरकार के राज में देश से ही धन गायब हो गया। अब एसबीआई और एलआईसी को अदानी ग्रुप में विलय किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार प्रदेश से भाजपा का सूफड़ा साफ हुआ है, उसी प्रकार देश से भी भाजपा का सूफड़ा साफ होना तय है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें