बैजनाथ (कांगड़ा)। राजकीय सीएंडवी अध्यापक संघ जिला कांगड़ा के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष गुरदयाल सिंह कौंडल की अगुवाई में प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय में बलविंदर गुलेरिया से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संघ ने सीएंडवी अध्यापकों से जुड़े कई अहम मुद्दे प्रमुखता से उठाए। इनमें अनुबंध सेवा व राइडर के वित्तीय लाभ प्रदान करने, वरिष्ठता एवं पुष्टिकरण सूची संशोधित कर जारी करने तथा अदालती फैसलों के तहत अध्यापकों को लाभ देने के लिए सकारण आदेश जारी करने की मांग की गई। इसके अलावा संघ पदाधिकारियों के लिए स्विफ्ट चैट में विशेष अवकाश का विकल्प जोड़ने और छुट्टियों के संबंध में पत्र जारी करने पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र, महासचिव राज कुमार शास्त्री सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। संवाद