फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: गुरु नानक जयंती पर कांगड़ा गुरुद्वारा में उमड़ी भीड़

Wed, 05 Nov 2025 11:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
कांगड़ा गुरुद्वारा में माथा टेकती संगत। -संवाद
विज्ञापन
कांगड़ा। कांगड़ा। गुरु नानक जयंती (प्रकाश पर्व) के अवसर पर कांगड़ा गुरुद्वारा और क्षेत्र के सिख समुदाय की ओर से भव्य नगर कीर्तन और लंगर का आयोजन किया गया। सुबह से ही गुरुद्वारे में संगत की भीड़ उमड़ी रही और पूरा वातावरण शब्दकीर्तन, अरदास व पाठ के मधुर स्वरों से भक्तिमय हो गया। पूजा-पाठ के पश्चात लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में संगत ने प्रसाद ग्रहण किया। कांगड़ा गुरुद्वारा प्रबंधन समिति ने बताया कि गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं आज भी मानवता, समानता और भाईचारे का संदेश देती हैं। उन्होंने कहा कि इस पावन अवसर पर सभी को गुरु वाणी के संदेशों को जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम का समापन गुरु वाणी के साथ हुआ और संगत ने एक-दूसरे को गुरु पर्व की शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें