चामुंडा मंदिर में आरती के दौरान उपस्थित श्रद्धालु।
चामुंडा (कांगड़ा)। शारदीय नवरात्र के छठे दिन श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सुबह से लाइनें लगनी शुरू हो गई, जिसका सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। मंदिर में करीब आठ हजार श्रद्धालुओं ने मां और भोले बाबा के दर्शन किए।
मंदिर अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि आने वाले दिनों में जनसैलाब की बढ़ती संख्या के मद्देनजर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। वहीं, मंगलवार को यज्ञशाला में अग्नि प्रज्ज्वलित कर दी गई। बुधवार को से हवन कु़ंडों में आहुतियों का सिलसिला शुरू हो जाएगा। दशमी के दिन ठीक 12 बजे पूर्णाहुति डाली जाएगी।