फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस के टायर के नीचे आई बुजुर्ग महिला, मौत

Thu, 04 Feb 2016 10:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
अमलेला -घाड़ जरोट संपर्क मार्ग पर जरोट गांव के पास एक बुजुर्ग महिला की निजी बस के नीचे आने से मौत हो गई। महिला की पहचान शंकरी देवी (83) पत्नी टानी राम निवासी जरोट के रूप में हुई है।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शी स्थानीय दुकानदार तिलक राज के मुताबिक मृतिका शंकरी देवी दुकान से सामान लेने के बाद बस में चढने के लिए खड़ी हुई थी। इस दौरान एक निजी बस के आगे से जैसे ही वह गुजरने लगी तो बस ड्राइवर ने बस को चला दिया और महिला बस के टायर के नीचे आ गई। महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

मौके पर पहुंचे ज्वाली थाने के एएसआई सुभाष सिंह व नगरोटा सूरियां पुलिस चौकी के जांच अधिकारी इंद्र के मुताबिक उन्हें दुकानदार तिलक राज ने ही सूचना दी और उनके बयान के आधार पर ही ड्राइवर के खिलाफ आईपीसी धारा 279 व 304 ए के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें