फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Mon, 14 Dec 2015 10:56 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, डमटाल (कांगड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब से सटे डमटाल क्षेत्र के छन्नी गांव के नजदीक नेशनल हाईवे पर एक युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह डमटाल के समीप छन्नी गांव में नेशनल हाईवे पर पैदल जा रहे एक युवक को किसी गाड़ी ने टक्कर मार दी। राहगीरों ने जब घायल को देखा तो तुरंत इसकी सूचना डमटाल पुलिस चौकी को दी।0
विज्ञापन


 इस पर डमटाल ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल संत राम अपनी पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे। इससे पहले घायल को अस्पताल पहुंचाया जाता, उसने दम तोड़ दिया।

मृतक की शिनाख्त बिशन सिंह पुत्र राम सिंह निवासी गांव नंगल भूर तहसील व जिला पठानकोट के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें