मधुमक्खियों ने हमले से बुजुर्ग गंभीर घायल
फतेहपुर (कांगड़ा)। विकास खंड फतेहपुर की मनोह सिहाल पंचायत के एक बुजुर्ग पर मधुमक्खियों ने हमला कर घायल कर दिया। बुजुर्ग की हालत गंभीर है। पंचायत के उपप्रधान कमलजीत और पूर्व प्रधान मेहर सिंह ने कहा कि पदरबासियां गांव के ध्यान सिंह (70) पर वीरवार सुबह 11 बजे खेतों में काम करते समय मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। मधुमक्खियों के काटने से बुजुर्ग गंभीर घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए फतेहपुर अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बुजुर्ग को नूरपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया। अभी पीड़ित बुजुर्ग की स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है।