अवैध खनन पर 4 ट्रैक्टरों से वसूला साढ़े 23 हजार जुर्माना
डमटाल/ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)। पुलिस चौकी ढांगूपीर के प्रभारी संजय शर्मा ने शुक्रवार को चक्की खड्ड में अवैध खनन करते हुए चार ट्रैक्टर का चालान कर 23,500 रुपये जुर्माना वसूला है। वहीं अवैध खनन करती जेसीबी के ड्राइवर मौके से भगाने में कामयाब हुए। संजय शर्मा ने बताया कि काफी समय से चक्की खड्ड में अवैध खनन की शिकायत आ रही थी, लेकिन खनन माफिया इतना सक्रिय रूप से काम करता है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही ये भाग खड़े होते थे लेकिन शुक्रवार को इन्हें मौका पर ही पकड़ा और एम फार्म के बिना चार ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ कर मौका पर ही जुर्माना वसूला किया गया और आगे से चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।