फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैजनाथ में करियाने की दुकान में हुई चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ में किराने की दुकान में चोरी
विज्ञापन

बैजनाथ (कांगड़ा)। बैजनाथ बाजार में वीरवार देर रात चोरों ने किराने की दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बाजार में आत्माराम अवस्थी की दुकान पर चोरी कर चोरों ने सामान के साथ नकदी पर हाथ साफ किया है। दुकानदार का कहना है कि हर रोज की तरह उन्होंने रात को दुकान बंद की और अपने घर चले गए। सुबह जब दुकान पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि दुकान का दरवाजा टूटा हुआ है। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर आकर मौके का जायजा लिया। उनकी दुकान से चोरों ने बीड़ी सिगरेट नमकीन और बादाम उड़ाए हैं। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि इस चोरी में कुछ स्थानीय लोगों का हाथ हो सकता है। उन्होंने पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की है, जबकि व्यापार मंडल से चौकीदार रखने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें