अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला के नड्डी, भागसूनाग, धर्मकोट और मैक्लोडगंज में अवैध होटल के बिजली-पानी काटने के बाद टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने भी खानापूर्ति के लिए अब कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने बिजली-पानी कटने वालों लगभग 170 होटल कारोबारियों से एक महीने में जवाब तलब किया है। अगर कोई होटल मालिक कारण बताओ नोटिस का जवाब तय समय के अंदर नहीं देगा तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि हाईकोर्ट के आदेशों के बाद पर्यटन नगरी के 170 अवैध होटलों का बिजली-पानी काट दिया गया था। उधर, नगर और ग्राम योजनाकार आशा मेहता ने कहा कि अवैध होटल मालिकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। जिसका एक महीने में जवाब तलब किया गया है।