फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट को लेकर महिला और व्यक्ति ने थाने में दी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचरुखी (कांगड़ा)। पंचरुखी ब्लॉक की बडंबिहार पंचायत की महिला अनीता कुमारी ने व्यक्ति पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि दो दिन पहले वह बंडबिहार में अपने मकान के बाहर गेट के पास खड़ी थी तो गेट के पास उसने संजीव कुमार को गाड़ी न लगाने की बात कही। इस पर वह बदतमीजी पर उतर आया और उसे डंडे से पीटा। इससे उसे चोटें आई हैं। दूसरी ओर व्यक्ति ने भी महिला के खिलाफ शिकायत दी है। उधर, थाना प्रभारी गंभीर सिंह ने बताया कि पुलिस में दोनों पक्षों की ओर से मामला दर्ज किया है। दोनों का मेडिकल करवाया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें