नूरपुर (कांगड़ा)। नूरपुर थाना के तहत जोंटा गांव में एक युवक ने ज्वाली क्षेत्र की एक लड़की का रास्ता रोक कर उससे मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार धरून (ज्वाली) की एक लड़की ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि वह जोंटा गांव में कंप्यूटर सीखती हैं। रोजाना की तरह वह कंप्यूटर सीख कर अपने घर को जाने के लिए बस की तरफ बढ़ रही थी कि अचानक एक लड़के ने उसका रास्ता रोक लिया और गाली गलौज करने लगा। जब मैं बस में बैठ गई तो वह मेरे पीछे बस में आ गया और मुझे तीन थप्पड़ जड़ दिए तथा धमकी दी कि वह उसे जान से मार देगा। पुलिस ने लड़की की शिकायत पर लड़के के खिलाफ धारा 341, 323, 504 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी मेघनाथ ने मामले की पुष्टि की है।