फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन से लापता व्यक्ति का जंगल में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। खुंडियां के भटावा गांव से चार दिन से लापता व्यक्ति का शव साथ लगते जंगल से बरामद हुआ। यह शव जंगल में आम के पेड़ पर लटका हुआ था। मृतक की पहचान विनोद (49) पुत्र भगत राम के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए टांडा भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार विनोद कुमार 19 अप्रैल को किसी को बिना बताए कहीं चला गया था। इस बीच जब देर रात तक भी वह वापस नहीं लौटा तो उसके बड़े भाई बाबू राम ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट स्थानीय चौकी में दर्ज करवाई थी। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति कुछ दिनों से परेशान चल रहा था। विनोद के भाई बाबू राम ने चार दिन तक उसे सभी रिश्तेदारों, जानकारों व हमीरपुर बाजार तक भाई ढूंढा पर उसका कोई सुराग नहीं लगा था। इसके बाद उन्होंने इसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। वहीं मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी तिलक राज ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टांडा भेजा है। प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। फिर भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। वहीं पुलिस ने फंदे के लिए प्रयोग में ली गई रस्सी को भी अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें