पति पर जड़ा दहेज प्रताड़ना का आरोप
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। पुलिस थाना ज्वालाजी के तहत एक विवाहिता ने अपने पति पर दहेज प्रताड़ना का आरोप जड़ा है।
जानकारी के अनुसार भड़ोली कुटियारा की एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करता है, जिसकी शिकायत उसने कोर्ट में भी दर्ज करवाई है। कोर्ट से ये मामला अब थाना ज्वालाजी पुलिस के सुपुर्द किया गया है। पुलिस ने दोनों ही पक्षों को थाना में हाजिर होने के निर्देश दिए हैं। सूत्रों के अनुसार महिला की शादी 2011 में हुई थी। उनकी एक बेटी भी है। शादी के एक साल बाद से ही विवाहिता पति से अलग रह रही है। बहरहाल पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी तिलक राज ने की है।