फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 मीटर लुढ़की कार, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला/शाहपुर (कांगड़ा)। पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे पर लदवाड़ा में हनुमान मंदिर के पास एक कार अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई। इस दुर्घटना में कार में सवार तीन लोग घायल हुए हैं, जिनमें से चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। तीनों घायलों को उपचार के लिए राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज टांडा जे जाया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कांगड़ा से शाहपुर की तरफ जा रही एक कार लदवाड़ा में हनुमान मंदिर के पास खाई में लुढ़क गई। बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर यह हादसा पेश आया, वहां पर सड़क की हालत भी खराब थी। कार की रफ्तार भी तेज थी। ऐसे में खराब सड़क और गाड़ी की रफ्तार तेज होने के चलते चालक कार से नियंत्रण खो बैठा। इस कार में तीन लोग सवार थे, जिनमें एक लड़की और दो लड़के शामिल थे। घायलों की पहचान अभिषेक पटियाल, मोहित और ऋचा के रूप में हुई है। इनमें घायल युवक शाहपुर के बजाए जा रहे हैं, जबकि लड़की की पहचान अभी तक नहीं हुई है। वहीं प्रोबेशर डीएसपी अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें