स्कूल बस और निजी बस में टक्कर, कई बच्चों को आई चोटें
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। नगरोटा बगवां के चंगर क्षेत्र के सरोत्री में एक निजी स्कूल की बस और निजी बस के बीच टक्कर हो गई। दुर्घटना से किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई। कई बच्चों को मामूली चोटे आई हैं। घायल बच्चों का स्थानीय स्तर पर उपचार कराकर उन्हें उनके अभिभावकों के सुपुर्द कर दिया गया। हादसे के समय निजी बस अपने रूट पर कंडी से नगरोटा बगवां की तरफ आ रही थी, जबकि निजी स्कूल बस नगरोटा बगवां से बड़ोह की तरफ जा रही थी। बड़ोह पुलिस चौकी के मुख्य आरक्षी रमेश चंद ने बताया कि दुर्घटना की जांच की जा रही है।