ओलावृष्टि से आम की फसल बर्बाद और गेहूं खराब
अमर उजाला ब्यूरो
परागपुर/ बैजनाथ (कांगड़ा)। रविवार को परागपुर क्षेत्र में बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि हुई। इस ओलावृष्टि में क्षेत्र में आम और लीची की फसल को काफी नुकसान पहुंचाया। ओलावृष्टि से आम का अंकुर गिर कर जमीन पर आ गिरा। वहीं, जिला के अन्य क्षेत्रों में भी बारिश का कहर बरपा। शनिवार रात को हुई बारिश के बाद जिला भर के कई क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था पूरी तरह से ठप रही। जिला में हुई बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से हुए नुकसान बारे किसानों ने प्रदेश सरकार से आग्रह किया है कि ओलावृष्टि के हुए नुकसान का आंकलन करवाकर उन्हें उचित मुआवजा प्रदान करे, ताकि वे राहत महसूस कर सकें। वहीं, बैजनाथ में भारी बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं की फसल और सब्जियों को नुकसान हुआ है।