दुराचार का आरोपी 14 तक पुलिस रिमांड पर
पालमपुर (कांगड़ा)। उपमंडल के एक गांव में आठ वर्षीय बच्ची से दुराचार करने के आरोपी को 14 मई तक पुलिस रिमांड मिला है। पुलिस ने आरोपी को शनिवार को न्यायालय में पेश किया। उपमंडल के एक गांव में एक 22 वर्षीय युवक ने आठ साल की बच्ची से तीन चार दिन पहले दुराचार किया था। इसकी शिकायत परिजनों ने शुक्रवार को पुलिस में दर्ज करवाई थी। इस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। उधर, डीएसपी विकास धीमान ने कहा कि पुलिस ने दुराचार के आरोपी को शनिवार को न्यायालय में पेश किया था। न्यायालय से आरोपी को 14 मई तक पुलिस रिमांड मिला है।