फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलवाड़ के एक व्यक्ति खे खाते से शातिरों ने उडाए पचास हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

लंबागांव (कांगड़ा)। विकास खंड लंबागांव की तलवाड़ पंचायत के घंरु गांव के एक व्यक्ति के एसबीआई जयसिंहपुर के खाते से किसी शातिर ने हजारों रुपये उड़ा लिए हैं। व्यक्ति के खाते से शातिर ने 49,997 रुपये उड़ा लिए हैं। पीड़ित व्यक्ति ने लंबागांव पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। तलवाड़ पंचायत के घंरु गांव के व्यक्ति रवि कटोच ने कहा कि उनके खाते से किसी ने 49,997 रुपये निकाल लिए हैं। इसका पता उन्हें उनके मोबाइल पर आए मैसेज से चला। इसका पता चलते ही उन्होंने इसकी शिकायत लंबागांव थाने में दर्ज करवा दी है। रवि कटोच का कहना है कि उसके मोबाइल फोन पर एक काल आई। इसमें उसको कहा गया कि आप अपना आधार नंबर दो, अन्यथा उनका एटीएम कार्ड लैप्स हो जाएगा। उसने जब अपना आधार कार्ड नंबर बताया तो उसे कहा गया कि आपको मैसेज आएंगे, उनको पढ़कर सुनाओ। इसी तरह उसे बारी-बारी चार मैसेज आए। उसने चारों मैसेज पढ़कर फोन करने वाले व्यक्ति को सुना दिए, लेकिन उसे कुछ शक होने लगा कि कहीं कोई गड़बड़ी का मामला है। उसने यह देख एसबीआई जयसिंहपुर को फोन मिलाया, लेकिन उसका फोन भी हैंग हो गया। फिर पीड़ित ने दूसरे फोन से बैंक को फोन किया और अपना खाता लॉक करने को कहा। जब बाद में वह स्वयं एसबीआई बैंक जयसिंहपुर गया तो देखा कि उसके खाते से किसी शातिर ने 49997 रुपये निकाल लिए थे। उधर, लंबागांव पुलिस के एएसाई चरणजीत सिंह ने कहा कि इस संबंध में पुलिस को ई मेल के जरिये शिकायत आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें