फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहपुर में व्यापारी से 2.40 लाख रुपए बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर (कांगड़ा)। शाहपुर विधानसभा के रैत-नेरटी मार्ग पर पुलिस टीम ने धर्मशाला की ओर से आ रही पिकअप गाड़ी के चालक से 2,40,560 रुपये की नकदी बरामद की है। टीम ने यह राशि पुलिस थाना शाहपुर में जमा करवा दी है। गाड़ी को उसका मालिक ओमराज शर्मा पुत्र माली राम निवासी गांव सीहोलपुरी तहसील शाहपुर चला रहा था। थाना प्रभारी मुनीश शर्मा ने कहा कि पूछताछ में चालक ने बताया कि वह अनाज का व्यापारी है। उन्होंने कहा कि आगामी कार्रवाई के लिए आयकर विभाग के अधिकारियों को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें