फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पनियानकड में घर के ताले तोड़ 60 हजार के गहने चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पनियानकड में घर के ताले तोड़ गहने चोरी
विज्ञापन

कांगड़ा। उपमंडल कांगड़ा की पनियानकड पंचायत में चोरों ने एक घर के ताले तोड़ सोने के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिए। कांगड़ा पुलिस थाने में पनियानकड निवासी अश्वनी कुमार से रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उसके घर में चोरी हुई है। उसने कहा कि वे अपने परिवार के साथ ससुराल गया था। जब वहां से वापस आया तो घर के ताले टूटे हुए थे। अंदर जाकर कमरों में देखा तो सामना अस्त-व्यस्त पड़ा था। चार अलमारी में रखी सोने की नथ, झूमके और एक चेन ले गए, जिनकी कीमत लगभग 60 हजार रुपये बताई जा रही है। उधर, थाना प्रभारी कांगड़ा मेहर सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता के रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें