फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाडी पंचायत में मिला धमेटा के अधेड़ का शव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फतेहपुर (कांगड़ा)। पुलिस थाना फतेहपुर की बाडी पंचायत में एक व्यक्ति का शव मिला है। इसकी पहचान सरूप चंद (41) निवासी सपड़ी धमेटा के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार सुबह करीब आठ बजे स्थानीय प्रधान ने जानकारी दी कि बाड़ी पंचायत क्षेत्र में शव पड़ा है। इस पर थाना प्रभारी फतेहपुर सुरेश शर्मा के नेतृत्व में टीम घटनास्थल पर पहुंची। छानबीन के दौरान शव नजदीकी पंचायत हडवाल के गांव अनोह हडवाल (सपड़ी-धमेटा) के सरूप चंद का निकला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि सरूप अभी तक अविवाहित था। उन्होंने बताया कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही पता चल पाएगा। बहरहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें