फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरेश की मौत मामले में पत्नी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरेश की मौत मामले में पत्नी गिरफ्तार
विज्ञापन

बैजनाथ(कांगड़ा)। चढियार के ढंडेरा गांव के 35 वर्षीय युवक सुरेश कुमार की मौत मामले में पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मृतक की पत्नी शशी बाला को हिरासत में ले लिया है। मृतक की पत्नी को पुलिस ने शनिवार को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी महिला को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए हैं। मोबाइल स्पेयर पार्ट्स का कार्य करने वाला सुरेश 22 जून से लापता चल रहा था। चार दिन के बाद उसका शव भुआना के समीप करोड़ी के जंगल में पेड़ से लटका मिला था। सुरेश के लापता होने के बाद से ही मृतक सुरेश के परिजन सुरेश की पत्नी शशी बाला पर शक कर रहे थे और घटना के बाद उन्होंने पुलिस में शशी बाला के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। डीएसपी प्रताप ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मृतक की पत्नी शशी बाला को मामले में गिरफ्तार किया है और न्यायालय ने शशी बाला को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए हैं। मामले की पुरी गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें