मां-बेटे का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार, बेटी दफनाई
बच्चों को जहर देकर मां की आत्महत्या के बाद गांव में मातम
अमर उजाला ब्यूरो
रक्कड़ (कांगड़ा)। क्षेत्र के साथ लगते गांव में सोमवार को दो बच्चों को जहर देने के बाद फंदे पर झूली महिला की मौत की वजह दूसरे दिन भी क्षेत्र में चर्चा का विषय रही। हर कोई यही जानना चाह रहा है कि आखिर उसने बच्चों सहित मौत को क्यों गले लगाया। वहीं, सोमवार को ही पोस्टमार्टम के बाद कलोहा के साथ लगती खड्ड में मृतकों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। मृतक महिला और बेटे आर्यन को एक ही चिता पर मृतका के जेठ के लड़के ने मुखाग्नि दी, एक वर्षीय बेटी को दफनाया गया। आत्महत्या के कारणों का अभी तक कोई खुलासा नहीं हो पाया है।