फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीले पदार्थों सहित दो महिलाएं गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हेरोइन और चूरा पोस्त के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार
विज्ञापन

डमटाल (कांगड़ा)। जिला कांगड़ा में नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत नारकोटिक्स सेल की टीम दो महिलाओं को नशीले पदार्थों सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पहले मामले में राष्ट्रीय राजमार्ग के पास सगेड़ पुल में एक महिला से 6.14 ग्राम हेरोइन और 64 ग्राम चूरा पोस्त पकड़ा है। जानकारी के अनुसार नारकोटिक्स सैल की टीम के प्रभारी कुलदीप कुमार शर्मा इदंरजीत, संतोष कुमार, परमजीत कुमार, महिला आरक्षी पूजा रानी ने गश्त के दौरान सगेड़ पुल पर एक औरत से 6.14 ग्राम हेरोइन 64 ग्राम चूरा पोस्त पकड़ी। आरोपी तस्कर महिला की पहचान नंदनी उर्फ अकी पत्नी सुभाष कुमार निवासी सगेड़ पुल तहसील इंदौरा के रूप में हुई है। वहीं, एक अन्य मामले में भदरोआ में एक औरत से 11.44 ग्राम चिट्टा पकड़ा है। इस औरत की पहचान सोनिया पत्नी नरेंद्र कुमार निवासी भदरोआ तहसील नूरपुर के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक कांगड़ा संतोष पटियाल ने बताया कि दोनों महिलाओं को नशे के सामान सहित गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें