फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी बस चालक से 504 ग्राम भुक्की बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
डमटाल/इंदौरा(कांगड़ा)। डमटाल पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग डमटाल बस स्टॉप के पास एक बस से 504 ग्राम भुक्की सहित ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। डमटाल पुलिस चौकी के प्रभारी कुलदीप शर्मा ने बताया कि हवलदार विनय कुमार ने पुलिस टीम सहित डमटाल के इंदौरा मोड़ पर नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान होशियारपुर से आ रही निजी बस को रोका गया। नाके के दौरान बस में तलाशी के दौरान ड्राइवर की सीट से 504 ग्राम भुक्की बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर डमटाल चौकी पहुंचाया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम संतोख सिंह पुत्र राम दयाल निवासी मिर्जापुर जिला होशियारपुर (पंजाब) बताया है। पुलिस ने बस के ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी नूरपुर मेघनाथ चौहान ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें