फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौंग डैम में नाव पलटने से डूबा मछुआरा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर(कांगड़ा)।
विज्ञापन

पौंग झील की लहरों में नाव पलटने से मछली पकड़ने गया एक मछुआरा डूब गया है। सूचना मिलते ही फतेहपुर पुलिस थाना से टीम मौके पर रवाना हो गई है और लापता की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन छेड़ दिया है। अभी तक पौंग की लहरों में डूबे मछुआरे का सुराग नहीं लग पाया है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना फतेहपुर के तहत पड़ती पंचायत धमेटा के गांव मणि के मछुआरे देवराज 60 पुत्र आत्मा राम मछली पकडने पौंग झील में गया था। मछुआरे के डूबने की सूचना मिलते ही फतेहपुर थाना से कार्यकारी एसएचओ रमेश सिंह अपनी टीम के साथ मौके के लिए रवाना हो गई है और मछुआरे की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें