फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी सवार से अढ़ाई लाख नकद बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्ूयरो
विज्ञापन

जवाली (कांगड़ा)। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मैरा फाटक के नजदीक सर्विलेंस इंस्पेक्टर भारती पुन्नी के नेतृत्व में की गई नाकाबंदी के दौरान एक स्कूटी सवार से करीब ढाई लाख रुपये की नकदी बरामद की गई। भारती पुन्नी ने बताया कि मैरा फाटक में चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशानुसार नाकाबंदी की गई थी, इस दौरान एक स्कूटी को रोक कर तलाशी लेने पर उसमें से ढाई लाख रुपये नकद बरामद हुए। स्कूटी चालक से इस नकदी के बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि वह एलआईसी का एजेंट है तथा किश्तें जमा करवाने के लिए जा रहा है, इसके उसके पास दस्तावेज भी थे। दस्तावेज पूरा होने के बाद उसे नकदी वापिस दे दी गई। सर्विलेंस इंस्पेक्टर भारती पुन्नी ने कहा कि यह अभियान लगातार जारी है तथा इसकी वीडियोग्राफी भी जा रही है। इस मौके पर यशवंत सिंह, गुलशन कुमार सहित अन्य पुलिस दल मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें