फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर खाते से उड़ाए पौने दो लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
थुरल (कांगड़ा)। पंजाब नेशनल बैंक शाखा थुरल में एक बुजुर्ग के खाते से शातिरों ने एटीएम कार्ड बदल कर करीब पौने दो लाख रुपये उड़ा लिए। शातिर की तस्वीर एटीएम में साफ दिख रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक थुरल इलाके की पंचायत कौना के गांव मलांदर के रत्न सिंह के खाते से एटीएम चोर एक लाख 73 हजार 500 रुपये निकाल कर ले गया है। बुजुर्ग व्यक्ति की मानें तो उसने अपना एटीएम कार्ड अपनी पोती के पास पांच जुलाई को खाते से 20 हजार रुपये निकालने के लिए दिया था। पोती बबीता कुमारी पांच जुलाई सुबह 11 बजे थुरल में पीएनबी के एटीएम रूम में रुपये लेने के लिए लाइन में लगी थी। थोड़ी देर बाद उसने अपना कार्ड मशीन में डाला और रुपये निकालने लगी लेकिन तो पैसे नहीं निकले। यह देख साथ ही कमरे में खड़े एक अज्ञात व्यक्ति ने कहा कि लाओ मैं आपके रुपये निकाल देता हूं। अज्ञात व्यक्ति ने बबीता कुमारी को एक बार 15 हजार और दूसरी बार पांच हजार रुपये निकाल कर दे दिए, जबकि इसी बीच उस अज्ञात व्यक्ति ने बड़ी होशियारी से एटीएम कार्ड बदलकर उसे दूसरा कार्ड दे दिया और वह वहां से चली गई। उसके बाद उस अज्ञात व्यक्ति ने 50-50 हजार रुपये दो लोगों के बैंक खाते में स्थानांतरण कर दिए। छह जुलाई को उन खातों से 25-25 हजार रुपये निकाले गए। सात जुलाई को फिर दोबारा 25-25 हजार रुपये निकाले गए। यह सारे पैसे दिल्ली बैंक एटीएम से निकाले गए हैं। आठ जुलाई को बबीता कुमारी अपनी माता के साथ मामा के घर गई और वहां शाम को जब अपने नाना का मोबाइल चेक किया तो वह दंग रह गई कि नाना के खाते से सारे रुपये निकल चुके हैं। इस घटना की पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। उधर, चौकी प्रभारी प्रेमपाल शर्मा ने बताया कि बैंक की शाखा में जाकर छानबीन शुरू कर दी है। साथ ही सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में शातिर का चेहरा आ गया है। शातिर ने किसके खाते में पैसे डाले हैं पता लग गया है। पुलिस ने मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें