पराल में शराबियों ने मचाई हुड़दंग, मामला दर्ज
इंदौरा (कांगड़ा)। पुलिस थाना इंदौरा के पराल गांव में दो शराबियों ने हुड़दंग मचाया और एक ग्रामीण से मारपीट की।
थाना प्रभारी सुरेंद्र धीमान ने बताया कि ओंकार सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी गांव पराल ने शिकायत दर्ज करवाई है कि शनिवार रात वह पराल चौक के रास्ते में था। इसी दौरान सामने से गोरखनाथ व मुल्खराज शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे थे और उन्होंने अचानक उसका रास्ता रोककर उसे पीटना शुरू कर दिया। उसने पंचायत के उपप्रधान केवल कृष्ण को सूचित किया और वे वार्ड मेंबर सहित मौके पर आए तो दोनों आरोपियों की रिश्तेदार महिला आशा देवी गाली-गलौज करने लगी। इतने में गोरखनाथ ने शराब के नशे में उससे मारपीट कर उसे चोटें पहुंचाईं। पुलिस ने शिकायतकर्ता की चिकित्सकीय जांच करवा मुकदमा दर्ज छानबीन शुरू कर दी है। एसपी संतोष पटियाल ने मामले की पुष्टि की।