आज होगी 15 संदिग्धों की शिनाख्त
धर्मशाला थाने बुलाए जेएंडके से हिमाचल पहुंचे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। जेएंडके से हिमाचल पहुंचे 15 संदिग्धों की शिनाख्त मंगलवार को करवाई जाएगी। इस दौरान संदिग्धों को पुलिस थाना धर्मशाला बुलाया गया है। जानकारी के अनुसार छात्र के बताए हुलिए के अनुसार कांगड़ा पुलिस ने 15 लोगों को संदिग्ध पाया है, इसके चलते उन्हें शिनाख्त के लिए बुलाया गया है। वहीं, सोमवार को भी पुलिस का सर्च अभियान जारी रहा। पुलिस ने धर्मशाला, मैक्लोडगंज और साथ लगते क्षेत्रों में कार्य करने वाले जेएंडके से कांगड़ा पहुंचे लोगों तलाश की। इस दौरान कंस्ट्रक्शन साइटों और रिहायसी इलाकों में पुलिस ने दबिश दी।