ब्लूग्लोआ खड्ड में डूबने से युवक की मौत
हरिपुर (कांगड़ा)। रानीताल के समीप ब्लूग्लोआ खड्ड में नहाते समय एक युवक डूब गया। जानकारी के अनुसार आठ युवक पंजाब से यहां घूमने आए थे। बुधवार दोपहर के समय खड्ड में नहाने उतर गए। वहीं, खड्ड में पानी गहरा होने का उन्हें अंदेशा नहीं था, इस कारण एक युवक पानी में डूब गया। उनके साथियाें के शोर मचाने पर आए गांववासियों ने युवक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि युवक पंजाब के मानसा का रहने वाला था और वहां पर प्लंबर का काम करता है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टांडा भेज दिया है।