अज्ञात चोरों ने दुकान से उड़ाई नकदी
बैजनाथ (कांगड़ा)। अज्ञात चोरों ने राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर रेलवे फाटक के समीप एक चाय की दुकान का ताला तोड़कर दुकान में रखी नकदी पर हाथ साफ कर लिया। दुकान मालिक दविंद्र चौधरी ने बताया कि इससे पहले भी चोर ताला तोड़ कर चार हजार की नकदी ले गए थे। दविंद्र ने इस संबंध में पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया है। डीएसपी प्रताप ठाकुर ने बताया कि शिकायत मिली है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।