फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छन्नी बेली में मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
छन्नी बेली में मिला युवक का शव
विज्ञापन

डमटाल (कांगड़ा)। छन्नी बेली में एक अज्ञात युवक का शव मिला। शव चक्की खड्ड के किनारे पड़ा हुआ था। माना जा रहा है कि युवक की मौत नशे की ओवरडोज से हुई है। चौकी डमटाल के प्रभारी कुलदीप शर्मा, एएसआई जगपाल सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार शव के पास पानी की बोतल पड़ी थी। युवक की उम्र 30 वर्ष के करीब है। एसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने बताया कि युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि युवक की मौत कैसे हुई। मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें