जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत
भवारना (कांगड़ा)। जहरीला पदार्थ खाने से परौर क्षेत्र की एक महिला की टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान देर रात मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार परौर गांव में एक महिला ने मंगलवार रात कोई जहरीली चीज निगल ली थी। इस पर उसे टांडा अस्पताल ले जाया गया, जहां पर महिला अनिता कुमारी 27 की देर रात मौत हो गई। महिला का पति मेहनत मजदूरी करता है और उसका एक छोटा लड़का है। उधर, थाना प्रभारी कुलवंत सिंह ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। महिला की मौत प्रथम दृष्टि में जहर खाने से हुई है, लेकिन मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद चलेगा।