फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैत में खोखे से टक्कराई बाइक, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर (कांगड़ा)। रैत बाजार में सोमवार को देर रात एक बाइक खोखे से टकरा गई। हादसे में तीन बाइक सवार घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार अनिल कुमार (24) निवासी बोथल, जिला चंबा अपने दोस्त सुभाष चंद और श्याम लाल के साथ शादी समारोह में जा रहे थे। रैत में बाइक अनियंत्रित होकर खोखे से टकरा गई। इससे तीनों लोगों को चोटें आई। रात के समय एक अज्ञात कार चालक ने तीनों घायलों को शाहपुर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए पहुंचाया। उधर, पुलिस जांच अधिकारी संजय शर्मा ने कहा कि घायल अनिल कुमार और श्याम लाल को शाहपुर से टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। सभी घायल खतरे से बाहर हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें