धर्मशाला से चोरी बाइक ऊना में बरामद, तीन युवक गिरफ्तार
आरोपियों में एक नाबालिग, धर्मशाला थाना में दर्ज हुई थी चोरी की शिकायत
पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों से लगाया चोरों का सुराग
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। सदर थाना धर्मशाला की टीम ने चोरी की बाइक के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इन युवकों में दो युवक बालिग हैं, जबकि एक नाबालिग है।
मामले की पुष्टि करते हुए सदर थाना प्रभारी सुनील राणा ने बताया कि पुलिस थाना धर्मशाला में आठ फरवरी को मोटरसाइकिल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस को सीसीटीवी कैमरों से मोटरसाइकिल चोरी होने के सुराग मिले। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ऊना जिला से मोटरसाइकिल को बरामद किया, जबकि चोरी के आरोप में तीन युवकों को भी हिरासत में लिया। इनमें से एक युवक अभी नाबालिग है। उन्होंने बताया कि आरोपियों में साहिल कुमार (19) निवासी गोलीबदवां, गौरव पठानिया (19) निवासी भडियाली तहसील फतेहपुर शामिल हैं। दो आरोपियों को शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।