फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर में मिली नशीले कैप्सूल व गोलियों की खेप

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर में मिलीं नशीली दवाइयां
विज्ञापन

सीआईए टीम ने दबिश देकर की कार्रवाई
मामला दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
इंदौरा/ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)। उपमंडल मुख्यालय के साथ लगते एक मेडिकल स्टोर में हजारों नशीले कैप्सूलों की खेप पकड़ी गई है। पुलिस की सीआईए टीम ने मेडिकल स्टोर में दबिश देकर कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान पुलिस को वहां हजारों की संख्या में नशीले कैप्सूलों समेत गोलियां बरामद हुईं। मेडिकल स्टोर में प्रोवॉन स्पास के 1840 कैप्सूल, एंजीलम 0.5 की सात हजार नशीली गोलियां और नीले रंग के प्रतिबंधित 1300 कैप्सूल बरामद किए गए। पुलिस ने नशे की खेप को जब्त कर लिया है। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक सतिंद्र सिंह पुत्र मदन लाल निवासी गांव नादौन के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इसी साल 28 फरवरी 2018 को आरोपी के मेडिकल स्टोर पर नशीली दवाओं से भरे बैग का एक कुरियर आया था, जिसकी अभी तक जांच चली हुई है। उधर, एसपी संतोष पटियाल ने बताया कि उन्हें इंदौरा के कई अन्य मेडिकल स्टोरों में नशीली दवाओं के बारे सूचनाएं मिल रही हैं। जल्द अन्य मेडिकल स्टोरों में भी दबिश दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें