फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप से टकराने पर स्कूटी सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जीप से टकराई स्कूटी, एक घायल
विज्ञापन

गंभीर हालत में स्कूटी सवार पालमपुर अस्पताल रेफर
लंबागांव (कांगड़ा)। कुटाहण पेट्रोल पंप के पास एक स्कूटी और ट्राला जीप की टक्कर में स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है। गंभीर रूप से घायल हुए स्कूटी चालक को सीएचसी जयसिंहपुर ले जाया गया। जहां से उसकी हालत को देख उसे पालमपुर अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। लंबागांव के महाराजा नगर के उमरी गांव का रजनीश कुमार (26) अपनी स्कूटी पर लंबागांव से जयसिंहपुर की ओर जा रहा था कि कुटाहण में पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड्डे जीप ट्राले को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे जयसिंहपुर अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, उसकी गंभीर हालत को देख उसे पालमपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हादसे का कारण स्कूटी की तेज गति बताई जा रही है। उधर, लंबागांव पुलिस के एएसआई नंदलाल ने बताया स्कूटी चालक रजनीश कुमार के विरुद्ध तेज रफ्तार और लापरवाही वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें